Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसाइकिल धोने गए दो युवकों की रेलवे अंडरपास में डूब जाने से...

साइकिल धोने गए दो युवकों की रेलवे अंडरपास में डूब जाने से हुई मौत

अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के अटवाई गांव के निकट रेलवे अंडरपास में पानी भर जाने से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीण बताते हैं दोनों अंडरपास में भरे पानी में साइकिल धोने के लिए गए और उसी के बाद साइकिल धोते-समय एक युवक का पैर पानी मे फिसल गया , पानी अधिक होने के कारण से युवक बाहर नहीं निकल पा रहा था, जिसमें दूसरे साथी को युवक ने आवाज लगाई तो वह भी साथी को बचाने के लिए कूद पड़ा और पानी अधिक होने के कारण से अंडरपास की बनी हुई फर्श पैर फिसल जाने के कारण से दोनों युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। दोनों युवक रज्जूपुर दरवन के बताए जाते हैं। जिसमें फिरोज उम्र लगभग 22 वर्ष दूसरा युवक अरशद पुत्र सवारक उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है। वही ग्रामीणों का आरोप है कि अंडरपास बनाते समय रेलवे विभाग व संबंधित ठेकेदार को भी चेतावनी दी गई थी कि यहां अंडरपास गलत बन रहा है यदि बन भी रहा है तो इसमें पानी निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आज इन्हीं लोगों की लापरवाही के कारण से दो युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वही मौके पर अहिरौली पुलिस ने पहुंचकर दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दोनों युवकों की मौत की सूचना पर दोनों के घरों पर कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments