Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, दो झुलसे 

आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, दो झुलसे 

भीटी अंबेडकर नगर। आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई तथा दो गम्भीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे दोनों को सीएचसी भीटी से जिला अस्पताल के लिए रेफर,किया गया है।

 जानकारी के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र के संम्मन पुर छितुनिया चौराहे पर किराना की दुकान है। शनिवार की दोपहर बाद लगभग साढ़े चार बजे क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बरसात के चलते किराने की दुकान पर नीरज पाण्डेय उम्र 35 वर्ष पुत्र प्रभात, सचिन यादव उम्र 28 वर्ष पुत्र शिव कुमार यादव, संजय पाण्डेय उम्र 44 वर्ष निवासी गण सम्मन पुर छितुनिया व दिव्यांश उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम उमरावां दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली दुकान से सट कर लगे ट्रांसफार्मर पर गिरी, जिसकी चपेट में चारो लोग आ गए। वहीं ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गया। स्थानीय लोग चारों को सी एच सी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने  नीरज पाण्डेय व सचिन यादव मृत घोषित कर दिया एवं संजय वा दिव्याँश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पर एसडीएम भीटी व नायब तहसीलदार वा थानाध्यक्ष भी सी एच सी पहुंच गए। थानाध्यक्ष द्वारा शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया गया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवारों को शासन द्वारा दी जानें वाली मदद अतिशीघ्र दिलाई जाएगी। इस घटना के बाद से मृतकों के घरों पर कोहराम मचा हुआ है। घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments