Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरयू की कटान में 10 घर बह गये और बहने के कगार...

सरयू की कटान में 10 घर बह गये और बहने के कगार पर, प्रशासन से मद्द की लगाई गुहार

अयोध्या। पिछले दो से तीन साल में सरयू की कटान इस गांव के लोगो में दहशत का कारण बनी है। नदी की कटान में यहां के 10 लोगो के आवास बह गये और आवास बहने के कगार पर है। अब ग्राम प्रधान व यहां के लोगो ने अधिकारियों से मद्द की गुहार लगाई है। ग्रामीणों के आरोप है कि पिछले काफी दिनों से वह प्रशासनिक अधिकारियों का चक्कर लगा रहे है। परन्तु अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई।

सदर तहसील के रामपुर पुवाअी गांव के प्रधान रमेश कुमार निषाद ने बताया कि गांव के 10 घर बह गये। यहां अन्य लोगो के घर बहने के कगार पर है। बोल्डर गिराकर व बंधा बनाकर इस गांव को नदी में बहने से बचाया जा सकता है।

सिचाई विभाग के अधिकारियों से लगातार सम्पर्क किया जा रहा है। परन्तु अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई। नदी की कटान जारी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि घर बह गया। कहीं कोई सुनवाई नहीं। रोजाना 3 से 4 बीघा जमीन सरयू की कटान में चली जा रही है। गन्ना बह गया। यहां कभी 6 किलोमीटर दूर नाउ का पुरवा हुआ करता था। जो नदी में बह गया। इसको देखते हुए अधिकारियों को कुछ करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments