Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याधूमधाम से मनाई गई राम प्रिय दास महाराज की 43वी पुण्यतिथि

धूमधाम से मनाई गई राम प्रिय दास महाराज की 43वी पुण्यतिथि

अयोध्या। रायगंज स्थित रघुनाथ सत्संग भवन मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री अनंत विभूषित राम प्रिय दास महाराज की 43 वीं पुण्यतिथि बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर के प्रांगण में श्री अनंत विभूषित राम प्रिय दास महाराज जी व उनके शिष्य परमहंस रामचंद्र दास महाराज की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी किया गया।इस कार्यक्रम में अयोध्या के संत-महंत शामिल हुए।  राम प्रिय दास महाराज और उनके शिष्य परमहंस  रामचंद्र दास की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। अयोध्या के संत महंतों औऱ श्रद्धालु ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर महंत गौरी शंकर, महंत अवधेश दास जी महाराज आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments