Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, मां ने पुलिस को दी तहरीर

मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, मां ने पुलिस को दी तहरीर


◆ घटना के 5 दिन बीतने के बाद भी नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी


मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना के चौकी हैरिंग्टन गंज क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक 7 वर्षीय मासूम के साथ मनचले युवक द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित मासूम की मां ने मामले में पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है। घटना के 5 दिन बीत जाने के बावजूद मामले में कार्यवाही करना तो दूर रही प्राथमिकी भी दर्ज करना पुलिस मुनासिब नहीं समझी है।

   इनायत नगर थाना के पुलिस चौकी हैरिंग्टन गंज क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि वह अपने मायके गई थी। उनके 7 वर्षीय बेटे को घर में अकेला देख बृहस्पतिवार की सुबह लल्लन निवासी रेवना पूरे बुद्धिराम ने डरा धमका कर उसके मासूम बेटे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह मायके से घर वापस आए तो मासूम बेटे ने रो-रो कर घटना की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद वह घटना की शिकायत करने उनके घर पहुंची तो वहां पर मौजूद लल्लन, कल्लन, साफिया बानो व शालू गाली गुप्ता देते हुए अमादा फौजदारी हो गए। जिसकी शिकायत महिला द्वारा बीते बृहस्पतिवार को इनायत नगर पुलिस को तहरीर देते हुए मामले में कार्यवाही किए जाने की मांग की गई थी। लेकिन 5 दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस द्वारा अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments