Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदबंगों ने घर में घुसकर परिवार वालों की जमकर की पिटाई

दबंगों ने घर में घुसकर परिवार वालों की जमकर की पिटाई

अंबेडकर नगर। जमीनी विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों की जमकर पिटाई कर एक महिला का कपड़ा भी फाड़ दिया। हल्ला गुहार सुन दौड़े आस पास के लोगों को आता देख दबंग वहां से भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के धवरुवा गांव का है। पीड़ित दिनेश पुत्र सितलू ताड़ीकश ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी मो. अहमद पुल गुलाम हुसेन, मो. अहमद का लड़‌का और दो रिश्तेदारों ने एकजुट होकर माँ बहन की भद्दी-भद्दी गाली-गलौज देते हुए लात-घूसों से घर में घुसकर हमें और  मेरी पत्नी पुष्पा, चाची राम प्यारी पत्नी लक्ष्मण, बहु सुनीता देवी पत्नी संतोष, ऊषा पत्नी शिव कुमार को मारापीटा जिससे परिवार बालों को काफी चोटें आयी। दबंगों ने  पत्नी पुषा का कपड़ा भी फाड़ दिया, और परिवार वालों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने अतिशीघ्र कार्यवाही की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments