Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याधर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू सहकारी बैंक के सभापति निविरोध निवार्चित

धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू सहकारी बैंक के सभापति निविरोध निवार्चित

अयोध्या। सहकारी बैंक अयोध्या अम्बेडकरनगर के चुनाव में भाजपा के सभापति व सभी डायरेक्टर निविरोध निवार्चित घोषित किये गये। सभापति की कुर्सी भाजपा प्रत्याशी धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू दोबारा सम्हालेंगे। सभापति से साथ सभी विजयी डायरेक्टरों को जीत का प्रमाणपत्र दिया गा। नवनिर्वाचित सभापति धर्मेंद्र सिंह टिल्लू को भाजपा के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने माला पहना कर व बुके भेंट कर जीत की बधाई दी।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, कृष्णा कुमार पांडे उर्फ खुन्नू पांडे, व भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचितो को जीत की बधाई दी। नवनिर्वाचित सभापति धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की जो योजनाएं हैं। आम किसानों तक पहुंचाने के लिए सहकारी बैंक विभाग की जो भी भूमिका होगी उसका पालन किया जाएगा। किसानों में एक खुशहाली का वातावरण होगा। उन्हें यह महसूस होगा कि सहकारिता विभाग उनके लिए हमेशा खड़ा है। शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हमारी पत्नी तारुन निर्वाचन क्षेत्र 5 से सहकारी बैंक की डायरेक्टर के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। और हम लोग किसानों के हित में बैंक से संबंधित सारे कार्य करेंगे जिससे किसानों को लाभ हो और सहकारी बैंक लगातार उन्नति पर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments