Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविद्युत कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

विद्युत कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

अयोध्या। बिजली कटौती को लेकर आप ने प्रदर्शन किया। शहर के गांधी पार्क पर जिला अध्यक्ष अनिल प्रजापति के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान 3 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। जिला अध्यक्ष अनिल प्रजापति ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया।
आप पार्टी द्वारा दिए गए मांग पत्र मे कहा गया है कि प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराई जाये जिससे इस भयंकर गर्मी से लोगों को निजात मिल सके और लोगों की मौतें न हों। गर्मी के कारण प्रदेश में जो मौतें हुई है उन मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाये। बिजली विभाग में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाये। धरना प्रदर्शन में पार्टी के सदस्य वरिष्ठ नेता नदीम रजा,महाराणा प्रताप वार्ड के पार्षद मोहम्मद सुफियान, महानगर प्रभारी मोहित महाराज, मंडल महासचिव नीलेश चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव व्यापार प्रकोष्ठ इसराइल घोसी, आदि पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments