Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकेंद्रीय कृषि मंत्री ने प्रेसवार्ता कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्रेसवार्ता कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

अंबेडकर नगर । अंबेडकर नगर लोक सभा क्षेत्र के तीन द्विवसीय दौरे पर आए केंद्रीय कृषि एवम कृषक कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नगर के न्यू सर्किट हाउस में लोक सभा प्रवास योजना प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू,लोक सभा प्रवास योजना संयोजक अवधेश द्विवेदी,भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,लोक सभा मीडिया संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय,सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक के साथ प्रेस वार्ता कर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा किया। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का नौ वर्ष का कार्यकाल विकास की ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा हुआ है। 10 वर्ष की बनी योजना का धन भी आवंटित किया और निश्चित अवधि में कार्य को पूरा करने को निश्चय किया।11करोड़ किसानों को ढाई करोड़ लाख रुपए सीधे खातों में जमा किया।2024 तक सभी के पास अपना पक्का मकान हो यह तय किया है।समग्र क्षेत्र, गांव,गरीब और किसान के जीवन में बदलाव आया है।उत्पाद की गुणवत्ता सुधरी है।सैन्य क्षेत्र की रक्षा उपकरण भारतीय हो इस पर तेजी से कार्य हो रहा है।देश में संसाधन को बढ़ाने पर कार्य चल रहा है।छोटे उद्यमियों को बढ़ावा और रोजगार के अवसर बढ़े हैं।एक्सप्रेस वे, हाइवे,राज्यमार्ग,जनपदीय मार्ग वर्ड क्लास बनाए जा रहे हैं।मोदी जी देश की सीमावर्ती गांव को आखिरी नही पहला मान कर उसका विकास तेजी से कर रहे हैं।विकास की दृष्टि दूरदर्शी और पारदर्शी है।प्रधानमंत्री जी की सोच सबकी सुरक्षा,संपन्नता और समृद्धि की हैं।कहा कि 48 करोड़ जनधन खाते खुलवाए गए जिसमें 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपए गरीबों के जमा हैं। कोविड काल में 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया।20 करोड़ 65 लाख महिलाओं के खाते में 15- 15 सौ रुपए भेजे गए।किसानों को के सी सी खाते से 20 लाख करोड़ रुपए अल्पकालिक लोन कृषि के लिए दिया गया।भारत के कृषि क्षेत्र में उच्चस्तरीय कार्य चल रहा है।किसानों ने फसलों के नुकसान की भरपाई सही और शीघ्र हो इसके लिए सेटेलाइट से सर्वे पर कार्य तेजी से मोदी सरकार कर रही है।भाजपा सरकार आयातक देश की जगह निर्यातक देश बनने की ओर अग्रसर है।उन्होंने पत्रकार वार्ता में पूछे गए सवालों का जवाब बड़े कुशलता से दिया।

       कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत बुके भेंट कर लोक सभा प्रवास योजना प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू,लोक सभा प्रवास योजना संयोजक अवधेश द्विवेदी,लोक सभा प्रवास योजना मीडिया संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय,सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक ने किया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments