Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकैंप के दौरान महापौर के समक्ष उठायी जलभराव से निजात दिलाने की...

कैंप के दौरान महापौर के समक्ष उठायी जलभराव से निजात दिलाने की मांग

अयोध्या। नगर निगम के पुरुषोत्तम नगर वार्ड में जनचौपाल व समस्याओं के निस्तारण हेतु आयोजित कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी सम्मलित हुए। यहां पार्षद पति ओपी पासवान के द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जलभराव की समस्या को महापौर के समक्ष रखा गया। वार्ड को स्ट्रीट व सोलर लाईट से सुसजित करने की मांग की गई।
ओपी पासवान ने बताया कि बारिश में पुरुषोत्तमनगर वार्ड की सैकड़ो हेक्टेयर भूमि जलमग्न हो जाती है। घरों में पानी भर जाता है। जिससे निजात मिलने के उपाय करने की मांग की गई। उन्होने बताया कि महापौर ने मांग को स्वीकार करते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए नाले की खुदाई से लेकर स्ट्रीट लाइट और तालाब का सुंदरीकरण एवं गरीब महिलाओं में वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन प्रधानमंत्री इंदिरा आवास शौचालय जैसी सरकारी योजनाओं का निर्देश जारी किया इस मौके पर हमारे साथी सत्या कोरी, पंकज कोरी, राम कुमार पासवान, सुभाष पासी बबलू, मुकेश यादव, विकास यादव, श्रीवंश देव पासवान, राम अवतार यादव, रंजीत यादव, कृष्ण प्रताप, पवन धर द्विवेदी, श्रीरामदीन कोरी एवं नगर निगम के समस्त अधिकारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments