Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या नगर निगम अयोध्या आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कैम्प की हुई शुरुवात

नगर निगम अयोध्या आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कैम्प की हुई शुरुवात

0
101

अयोध्या। नगर निगम अयोध्या “आपके द्वार“ कार्यक्रम के तहत कैम्प की शुरुआत की गईं। यह कैंप वार्ड नम्बर 1 अभिराम दास स्थित कटरा एक प्राइमरी स्कूल में लगाया गया। कैम्प नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त विशाल सिंह एवं अभिराम दास वार्ड के पार्षद सुल्तान अंसारी की मौजूदगी में शुरू हुआ।
जल कर ,ग्रह कर सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम के 60 वार्डों में कैंप लगाकर समस्याओं को सुन सुनकर निस्तारण कराया जाएगा। वहीं पार्षद सुल्तान अंसारी ने बताया कि हमारे वार्ड में महापौर नगर आयुक्त के द्वारा कैंप की शुरुआत की गई। जो कि इस क्षेत्र की मूलभूत समस्या है। इसमें रोड, नाली, प्रकाश की समस्या, टैक्स समस्या इस समस्या को लेकर कैंप लगाया गया। कैंप के अवसर पर पार्षद अनुज दास व पार्षद विनय जायसवाल आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here