Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगुजरात से कमाकर घर लौट रहे युवक की ट्रेन में हुई अचानक...

गुजरात से कमाकर घर लौट रहे युवक की ट्रेन में हुई अचानक मौत, घर में मचा कोहराम

जलालपुर अंबेडकर नगर। गुजरात प्रदेश से कमा कर लौट रहे व्यक्ति का  ट्रेन में मौत हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रकरण जैतपुर थाना क्षेत्र के शिवपाल गांव की है। गांव निवासी अखिलेश पुत्र देवी मौर्य एक माह पूर्व जीवन यापन हेतु गुजरात कमाने गया था जो बुधवार को गुजरात से अपने गांव वालों के साथ घर के लिए निकला था की झांसी पहुंचते ही ट्रेन में मौत हो गई। साथियों द्वारा किसी तरीके से अकबरपुर लाया गया जहां जीआरपी को सूचना देकर ट्रेन से उतारा गया तत्पश्चात जीआरपी द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकत्सको ने मृत घोषित कर दिया।चिकित्सालय प्रशासन की सूचना पर पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पोस्टमार्टम के पश्चात गुरुवार देर शाम को गांव शव पहुंचा जहां शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक घर में अकेले कमाने वाला व्यक्ति था जिसके 10 वर्ष तथा 8 वर्ष के दो बच्चे हैं । जानकारी के अनुसार पूर्व से ही इसकी तबीयत खराब चल रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments