Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालोकसभा क्षेत्र के 1 लाख लोगो तक सरकार के 9 वर्ष की...

लोकसभा क्षेत्र के 1 लाख लोगो तक सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां पहुंचायेगी भाजपा

अयोध्या। भाजपा 30 मई से 30 जून तक जनसम्पर्क महाअभियान चला रही है। सरकार के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित विचारधारा को लेकर प्रत्येक लोकसभा में एक लाख लोगो से सम्पर्क की सरकार की योजना है। उक्त बातें उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत अयोध्या सर्किट हाउस में कही। इस दौरान उन्होने मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियां बताई। वहीं सांसद लल्लू सिंह ने रामनगरी अयोध्या के विकास हेतु केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा दी गयी हजारों करोड़ की योजनाओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी।
उत्तराखंड सरकार के मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि महाअभियान के तहत हर लोकसभा मे एक हजार बुद्धजीवियों का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। लोकसभा में विधानसभा स्तर पर लाभार्थी, व्यापारी सम्मेलन व सोशल मीडिया के सम्मेलनों के आयोजन का कार्यक्रम भाजपा ने बनाया है। उन्होने बताया कि अयोध्या में दर्शन के दौरान जब लोगो से पूछा तो पता चला कि रोज 50 हजार लोग अयोध्या में दर्शन पूजन के लिए आते है। एक साल बाद रोज पांच लाख लोग अयोध्या में दर्शन पूजन के लिए आयेंगे।
उन्होने बताया कि 2014 से अब तक 225 नये मेडिकल कालेज का निर्माण कराया गया है। 320 नये विश्वविद्यालय स्थापित किये गये। 7 नये आईआईटी खोले गये। अब आईआईटी संख्या बढ़कर 22 हो गई है। विश्व में कई देशों की जितनी जनसंख्या है उससे ज्यादा आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगो को लाभ पहुंचाया गया। भारत के 80 करोड़ गरीब परिवारों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। हर घर में नल योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक परिवारों को पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है। 3 करोड़ गरीबों आवास दिया गया है। गंगा की सफाई हेतु सरकार ने नमामि गंगे मंत्रालय का निर्माण किया। 2014 से पहले एक दिन में 8 किमी सड़क निर्माण होता था। आज रोजाना 40 किमी सड़क का निर्माण हो रहा है।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद से कार्यकर्ताओं में भरोसा था कि भव्य राममंदिर बनेगा। जिसको लेकर रामनगरी के तेजी विकास की पृष्ठभूमि तैयार की गई। 9 वर्षो में अयोध्या का स्वर्णिम विकास हुआ है। 2017 के पहले उत्तर प्रदेश अपराधों के लिए जाना जाता था। परन्तु योगी सरकार बनने के बाद यहां अपराध मुक्त परिवेश का निर्माण हुआ है। करीब 8 हजार करोड़ की योजनाएं प्रदेश सरकार व 48 हजार करोड़ की योजनाएं केन्द्र सरकार ने अयोध्या को दी है। इन योजनाओं से अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो जायेगा। जिससे रोजगार सृजन को सम्बल मिलेगा और इसका लाभ अयोध्या के निवासियों को मिलेगा। इस अवसर पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व डा अमित सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments