Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधानमंत्री आवास में छत की ढलाई के समान को फेंकने का आरोप

प्रधानमंत्री आवास में छत की ढलाई के समान को फेंकने का आरोप

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के लहरापुर गांव में प्रधानमंत्री आवास निर्माण में ग्राम प्रधान पर अवैध हस्तक्षेप करते हुए आवास के छत की ढलाई में बिछाए गए शटरिंग सामान को फेंकवाते हुए छत ढलाई रोके आरोप स्थानीय महिला ने लगाया है। लाभार्थी महिला ने तहसील प्रशासन व एसएससी सहित जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार की है।
सोहावल ब्लाक क्षेत्र केे ग्राम पंचायत लहरापुर निवासी महिला गीता देवी पत्नी देवनाथ ने बताया कि उसको प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ है। लाभार्थी महिला के पति देवनाथ द्वारा गांव की विधवा महिला शिव पता से उक्त भूमि को बैनामा खरीदी गई थी। बैनामा सुदा आबादी भूमि पर गांव के ही सूर्य बक्श पुत्र हरि भजन व लाभार्थी महिला के पति देवनाथ के मध्य दीवानी न्यायालय में वाद प्रस्तुत होने के बाद न्यायालय द्वारा लाभार्थी के पति देवनाथ के पक्ष में उक्त भूमि की डिग्री भी दिया गया है। महिला का यह भी आरोप है कि दीवानी न्यायालय की डिग्री मिलने के बाद जब लाभार्थी महिला के नाम आवास मिला तो आवास की संपूर्ण दीवार का निर्माण करने के बाद उससे सुविधा शुल्क की मांग की गयी। साथ में उसे एससी एसटी एक्ट में फंसाने की साजिश भी रची जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments