Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदर्शन करने जा रहे रिटायर्ड शिक्षक ट्रक की चपेट में आने से...

दर्शन करने जा रहे रिटायर्ड शिक्षक ट्रक की चपेट में आने से मौत

जलालपुर अंबेडकर नगर। दर्शन करने जा रहे रिटायर्ड शिक्षक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए जहां बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सकरा यूसुफपुर गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक प्रेमचंद श्रीवास्तव प्रत्येक मंगलवार को सुल्तानपुर जनपद के महावीरन धाम पर हनुमान जी का दर्शन करने हेतु जाया करते थे। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह अपनी बाइक से अकेले दर्शन करने जा रहे थे तभी मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर बाजार के निकट एक ट्रक के चपेट में आ गए जिससे इनको गंभीर चोट आई । ग्रामीणो द्वारा इलाज हेतु इन्हें नगपुर अस्पताल ले जाया गया तत्पश्चात गंभीर हालत को देखते हुए इन्हें अकबरपुर के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। मालीपुर पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments