Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या13वीं रैंक लाकर आईएएस बनी अयोध्या की विदुषी सिंह, जनपद का नाम...

13वीं रैंक लाकर आईएएस बनी अयोध्या की विदुषी सिंह, जनपद का नाम किया रोशन


◆ पहले ही प्रयास में संघ लोकसेवा आयोग में चयनित हुई विदुषी


◆ कहा सबसे जरुरी एग्जाम डेट पर पाजिटिव सोच लेकर जाना


अयोध्या। आईएएस की परीक्षा में 13वीं रैक लाकर अयोध्या की विदुषी सिंह टापर्स में एक बन गयी। पहले ही प्रयास में संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में उनका चयन हो गया। जिले के विद्यार्थियों के लिए यह एक पथ प्रदर्शक के रुप में है। सोशल मीडिया समेत विभिन्न प्लेटफार्म पर लोग उनको बधाई दे रहे है।
विदुषी सिंह ने बताया कि इस कामयाबी का श्रेय पूरी फैमिली को जाता है। बाबा ने सबसे ज्यादा मोटीवेट किया। जिसकी वजह से पहले प्रयास में सफलता मिल गयी। सबसे पाजिटिव बात थी कि घर पर रहकर पढाई किया। जिससे माता, पिता व बहन का भी सहयोग मिला। यहां से पाजिटिव एनर्जी मिलती थी। किसी भी एग्जाम डेट पर विद्यार्थियों को एक पाजिटिव सोच के साथ जाना चाहिए। अगर आप किसी कारण फेलियर हो तो भी पूरी बातें भूल कर एक प्लान के साथ आगे बढ़ना चाहिए। विदुषी की मां ने बताया कि उनके दो बेटियां है। दोनो ने अपनी पढ़ाई खूब अच्छे से की। विदुषी बचपन से संवेदनशील थी। समय के साथ वह स्टांग होती गयी। जेबी एकेडमी एकेडमी की पढ़ाई के चलते भी काफिडेंस कभी गिरने नहीं पाया। लोग अपने बच्चों पर अपनी सोच न थोपें। वह जो पढ़ना चाहते है उन्हें पढ़ने दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments