Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकृष्णा कैफे एंड फूड कोर्ट का हुआ उद्घाटन

कृष्णा कैफे एंड फूड कोर्ट का हुआ उद्घाटन

अयोध्या। शहर के देवकाली रोड स्थित संजय भवन मनूचा कोठी मे कृष्णा कैफे एंड फ़ूड कोर्ट का मुख्य अतिथि के तौर पर अयोध्या नगर निगम के भाजपा मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी व नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने फीता काटकर उद्घाटन किया। अतिथियों का कृष्णा कैफे एंड फूड कोर्ट के प्रोपराइटर अनुज पांडे व प्रबंधक रवि शंकर पांडे ने बुके देकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह भी मौजूद रहे। कृष्णा कैफे फूड कोर्ट के प्रोपराइटर अनुज पांडे ने बताया कि हमारे इस रेस्टोरेंट में चाइनीस, नॉर्थ इंडियन, साउथ इंडियन, स्वादिष्ट व्यंजन की डिश मौजूद है। हमारे इस रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी किटी पार्टी मैरिज एनिवर्सरी पार्टी व कॉन्फ्रेंस कराने के लिए सुविधा है। उन्होंने कहा कि हमारे यहाँ शुद्धता उच्च क़्वालिटी के ब्यजन रहेंगे। नए जमाने मे नए तौर तरीकों से कैफे को बनाया गया है।जिससे ग्राहकों को अच्छी सुविधा दीं जाएगी। तो वही मनूचा कोठी के ऑनर संजय अग्रवाल ने कैफे के प्रोपराइटर अनुज पांडे को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर रवि शंकर पांडे,गौरव तिवारी, सुधीर पांडे, मनोज मणि त्रिपाठी, देव कुमार तिवारी, गिरजा शंकर पांडे आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments