Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागैस सिलेण्डर लीक होने के कारण रेस्टोरेंट में लगी आग

गैस सिलेण्डर लीक होने के कारण रेस्टोरेंट में लगी आग

अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर चौराहा पर शुक्रवार देर रात रामनरेश मिष्ठान के पास स्थित मजेदार रेस्टोरेंट में चाय बनाते वक़्त गैस सिलेंडर लीकेज होने के कारण भीषण आग लग गई। इस दौरान सिलेंडर फटने से भगदड़ मच गई। वहीं देखते ही देखते रेस्टोरेंट आग का गोला बन गया। कर्मचारियों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। साथ ही दमकल विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के पास किसी तरह आग पर काबू पाया। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। घास फूस से रेस्टोरेंट बने होने के कारण बताया गया। सीओ रूदौली सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे भेलसर चौराहा पर रामनरेश मिष्ठान के पास मज़ेदार होटल में चाय बनाते वक्त गैस सिलेंडर में लिकेज होने से आग लगने की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों, फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीमें मिलकर करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments