Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविदेश भेजने के नाम पर हड़प लिया एक लाख तिरपन हजार रुपया,...

विदेश भेजने के नाम पर हड़प लिया एक लाख तिरपन हजार रुपया, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

जलालपुर अम्बेडकरनगर। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए हडपने के मामले मे पीडिता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की है। जलालपुर कोतवाली के मोहीद्दीनपुर गांव निवासिनी सुशीला पत्नी स्व० बृजेश कुमार ने सम्मनपुर पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि सम्मनपुर थाना अन्तर्गत मछली गांव निवासी शकील अहमद पुत्र अहमद हुसैनी ने मेरे पुत्र को विदेश भेजने के लिए अक्टूबर 2022मे एक लाख 53हजार रुपये अपने खेत को एग्रीमेंट करके इन्हें पैसा दी थी। नवम्बर 22मे भेजने के लिए कहा जो नही भेजा फिर जनवरी 23 मे भेजने को कहा लेकिन नही भेजा। अब मै अपना पैसा मांग रही हू तो मोबाइल बंद कर लिया है बात नही कर रहा है। इतना ही नही खेत का एग्रीमेंट भी सितम्बर मे समाप्त हो रहा है जो खेत भी हाथ से चला जायेगा। पीडिता ने सम्मनपुर पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments