Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअनियंत्रित बोलेरो घर में घुसी महिला की मौत

अनियंत्रित बोलेरो घर में घुसी महिला की मौत

जलालपुर अंबेडकरनगर। तीव्र गति से जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। बोलेरो के चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना में मौत की खबर आग की तरह फैल गयी । परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना मालीपुर थानाक्षेत्र के सुरहुरपुर पंजाब नेशनल बैंक के पास शुक्रवार शाम को घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरहुरपुर से शाहगंज की तरफ एक तेज गति से बोलेरो जा रही थी।जब वह पंजाब नेशनल बैंक से पहले पहुंची तो शराब के नशे में चालक गाड़ी पर कंट्रोल नहीं कर पाया और नाली कूदते छप्पर युक्त मकान में घुस गई। छप्पर में बैठी महिला शीला मौर्या बोलोरो की चपेट में आ गई।बोलरो की टक्कर से छप्पर गिर गया और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव का पंचनामा कर अंग्रिम कार्यवाही मे जुट गयी। अभी ग्रामीण मान नहीं रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बोलेरो पर बैठे दो लोगों को पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया और चालक फरार बताया जाता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी शव पोस्टमार्टम के भेजने के बाद ही पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर उनका पता लगाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments