Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एशोसिएशन के मण्डलीय अध्यक्ष चुने गये हरिकृष्ण श्रीवास्तव

यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एशोसिएशन के मण्डलीय अध्यक्ष चुने गये हरिकृष्ण श्रीवास्तव

अयोध्या। यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एशोसिएशन अयोध्या मण्डल का दो वर्षीय अधिवेशन सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक अयोध्या मण्डल के सभागार में आयोजित हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोद कुमार द्विवेदी के द्वारा किया गया।
इस अधिवेशन में चुनाव अधिकारी के रुप में सूर्यभान सिंह पूर्व ज्येष्ठ लेखा परीक्षक, मण्डलीय पर्यवेक्षक के रुप में सालिकराम, पूर्व प्रधान सहायक एवं प्रान्तीय पर्यवेक्षक के रुप में आलोक कुमार दूबे द्वारा निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक चुनाव सम्पन्न कराया गया।
जिसमें मण्डलीय अध्यक्ष हरिकृष्ण श्रीवास्तव, मण्डलीय उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय, मण्डलीय सचिव राम विलास यादव, मण्डलीय कोषाध्यक्ष मुकेश चन्द्र मिश्र, मण्डलीय आडिटर के रुप में ओम प्रकाश सरोज निर्वाचित किये गये। इस अधिवेशन में यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल आफिसर्स एशोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष विवेक यादव, प्रान्तीय महामंत्री राजेश चन्द्र श्रीवास्तव, सदाशिव पाण्डेय, आलोक मिश्र, धीरज, अजय शुक्ला, गंगाराम, अवधेश कुमार, कृपाराम, राहुल मिश्र, अशोक कुमार मिश्र, अशोक कुमार चौधरी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments