Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकई जिलों चोरी करने वाला शातिर चोर आकाश को पुलिस ने किया...

कई जिलों चोरी करने वाला शातिर चोर आकाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार


◆ चोर पर दर्ज है 32 मुकदमें, 18 मुकदमों में चल रहा है वाछिंत


◆ गैंग के सदस्यों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार


अयोध्या। जिले के थाना रौनाही के देवराकोटा व पूरे कीरत कांटा में हुई चोरी का रौनाही पुलिस ने खुलासा किया है। क्षेत्राधिकारी सदर संदीप सिंह ने बताया कि 18 मई को सुबह 10 बजे के लगभग थाना रौनाही पुलिस और सर्विलांस टीम के द्वारा शातिर अन्तर्जनपदीय चोर आकाश को लोहिया पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिर चोर के पास से चोरी के लगभग साढ़े तीन लाख रुपए के आभूषण, 49200 रुपए नगद, एक मोबाइल बरामद हुए हैं। शातिर चोर के दोस्तों को संतकबीरनगर पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रात में घर में घुसकर चोरों का गैंग चोरी करते थे। गिरफ्तार चोर आकाश सीतापुर का रहने वाला है। शातिर चोर आकाश पर 32 मुकदमे दर्ज़ है। दतिया मध्य प्रदेश, सीतापुर, गोंडा, संतकबीरनगर व अयोध्या में आपराधिक मुकदमें दर्ज़ है।वही 18 मुकदमों में अभियुक्त आकाश वांछित चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments