Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर निर्वाचित सभासद ने हारे प्रत्याशी के समर्थक पर लगाया धमकी देने का...

निर्वाचित सभासद ने हारे प्रत्याशी के समर्थक पर लगाया धमकी देने का आरोप

0
220
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकरनगर। चुनावी रंजिश को लेकर पराजित प्रत्याशी के समर्थक ने जीते हुए प्रत्याशी से गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। पीड़ित ने थाने पहुँच कर तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर निवासी लालचंद्र पुत्र राम निगाह जो ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करता है ने बताया कि बीते नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 4 से सभासद का प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज किया था। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे ठेला लेकर बाजार जा रहा था। तभी विपक्षी गगन सोनकर ने बीच रास्ते मे रोककर गालीगलौज  करने लगा और धमकी देते हुए कहा कि सभासदी जीतकर गुंडई करोगे । गुंडई करोगे तो दौड़ा दौड़ाकर मारूंगा और कोई कुछ नही कर पायेगा। जिसको जो करना होगा कर लेगा मेरा। जिससे पीड़ित ने कोतवाली जलालपुर में तहरीर देते हुए विपक्षी पर  कार्यवाही की मांग कि है। उक्त प्रकरण में कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुआ है जांच कर  कार्यवाही की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here