Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभवदीय पब्लिक स्कूल में बाल मेले का हुआ आयोजन

भवदीय पब्लिक स्कूल में बाल मेले का हुआ आयोजन

अयोध्या । भवदीय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन विद्यालय के मुख्य प्रबंध निदेशक मिश्रीलाल वर्मा, चेयरमैन पी.एन. वर्मा, प्रबंधक डॉ० अवधेश वर्मा, निदेशिका डॉ० रेनू वर्मा ने फीता काटकर किया। इसमें अनेकता में एकता को दर्शाते हुए कई राज्यों के विशेष भोज्य पदार्थों की दुकाने लगाई गईं जैसे देशी भोजन, पंजाबी, गुजराती, दक्षिण भारतीय तथा चीन के भोज्य पदार्थ सभी व्यंजनों को आकर्षक नाम भी दिए गए थे। जिसमें मुख्यतः इडली जंक्शन, फायर फ्राइड मोमोज़, स्नैक्स एण्ड गो कॉॅफी, लिट्टी चोखा-द टेस्ट ऑफ बनारस, भटूरा-ए-नज़ाकत, कई शॉट दही बताशे एवं सब्र का फल इत्यादि। मेले में आकर्षण का मुख्य केन्द्र क्रिएटिव कॉर्नर, गेम जोन, और किड् कॉर्नर रहे। सम्पूर्ण विद्यालय प्रांगण दुल्हन की तरह सजा हुआ था, बच्चों एवं अभिभावकों ने सभी व्यंजनों एवं खेलों का आनन्द लिया। बच्चों ने नृत्य का भी आनन्द लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीता मिश्रा एवं हेडमिस्ट्रेस आभा सिंह, प्रशासनिक अधिकारी आर०एन० वर्मा, वित्त अधिकारी एम० अब्बास, संचालिका धारणा पाण्डेय, प्रियांक सिंह उपस्थित रहे। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments