Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबेव सीरीज की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंचे निरहुआ व आम्रपाली दूबे,...

बेव सीरीज की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंचे निरहुआ व आम्रपाली दूबे, मोदी योगी की किया तारीफ

अयोध्या। भाजपा सांसद व भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ व भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे एक वेब सीरीज की शूटिंग करने के लिए अयोध्या पहुंची। मीडिया से बात करते हुए सांसद निरहुआ ने पीएम मोदी व सीएम योगी की जमकर तारीफ किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 सालों में देश को चलाया है सिर्फ देश ही नहीं पूरी दुनिया ने देखा है, कोरोना जैसे महामारी में भी जबकि सारे देश परेशान हो चुके थे ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री ने समस्या का हल निकाला है। जब ऐसी महामारी आती थी तब हमें दूसरे देशों की तरफ देखना पड़ता था लेकिन इस बार प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दो दो वैक्सीन का निर्माण देश में ही हुआ। इसके अलावा जो भारत की अर्थव्यवस्था है जो दुनिया की पांच देश है उसमें शामिल हो गया है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ चुका है। उत्तर प्रदेश में अब ज्यादा से ज्यादा रोजगार आ रहा है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश में अच्छा काम कर रही है। पूरा देश जानता है प्रधानमंत्री और देश की सरकार सिर्फ और सिर्फ देश की तरक्की के लिए काम कर रही है, वही योगी के बारे में उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में योगी का जादू चला है, यह सब महाराज जी के सुशासन की देन है कि 17 की 17 नगर निगम की सीट हम लोगों ने जीत लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments