Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकोचिंग जा रही किशोरी के साथ युवक ने छेड़खानी

कोचिंग जा रही किशोरी के साथ युवक ने छेड़खानी

जलालपुर अंबेडकर नगर। कोचिंग पढ़ने जा रही किशोरी के साथ रास्ते में मन बढ युवक द्वारा छेड़छाड़ व मारपीट किए जाने की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग किया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरी 13 वर्षीय पुत्री एक विद्यालय में पढ़ती है जो कक्षा सात की छात्रा है 15 मई को स्कूल से घर आई और लगभग 2:30 बजे कोचिंग करने घर से कासिमपुर कर्बला बाजार के लिए निकली थी और जैसे ही गांव के बाहर पहुंची तो विपरीत दिशा से बाइक से आ रहा विशाल पुत्र गन्नू उर्फ ग्यानू निवासी ग्राम सोहगूपुर थाना जलालपुर पीड़िता की पुत्री के आगे बाइक खड़ी कर रास्ता रोक दिया। पुत्री ने कहां उसे कोचिंग जाने में देर हो रही है तो वह गंदी गंदी गाली देते हुए छेड़खानी करने लगा जब और भी प्रबल प्रतिरोध किया तो जोरदार तमाचा कनपटी पर जड़ दिया, पीड़िता की पुत्री रोने लगी तथा मां से शिकायत करने को कहा जिससे वह भड़क गया कहा की तुम्हें और तुम्हारी मां को भी उठा ले जाऊंगा और वह हाल दोनों का करेंगे कि मुंह दिखाने के काबिल नहीं रह जाओगी। पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments