Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedनमो नमो मोर्चा संगठन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

नमो नमो मोर्चा संगठन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

आलापुर अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर बाजार में नमो नमो मोर्चा संगठन के जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार तिवारी के नेतृत्व में नमो नमो मोर्चा संगठन का स्थापना दिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोग एक दूसरे को केक और मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास से संगठन का स्थापना दिवस मनाया। कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि मैं विगत कुछ ही दिन पहले मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। मैं अभी संगठन के विषय में बहुत कुछ नहीं जानता हूं लेकिन मैं अपने संगठन के द्वारा दी गई जिम्मेदारी का भली भांति और जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाहन करूंगा और मेरे पूरे जिले में कोई भी गरीब और दुखी व्यक्ति है तो मैं अपने संगठन के सहयोग से उसकी तकलीफों का जहां तक हमसे हो सकेगा मैं पूरा सहयोग कर उसके समस्याओं का निस्तारण करने का पूरा प्रयास करूंगा कार्यक्रम में विनोद सूरज हनुमान सनी पवन सर्वेश आदि लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments