Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतमसा नदी में मिला अधेड़ का शव

तमसा नदी में मिला अधेड़ का शव

जलालपुर अम्बेडकरनगर। तमसा नदी में एक अधेड़ व्यक्ति का उतराता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान मोहम्मद साजिद के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जलालपुर नगर के नीमतल निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र अब्दुल ओला का उर्दू बाजार से मंगुराडिला को जोड़ने वाले पुल के पास शव तमसा नदी में उतराता हुआ मिला।मृतक पूर्व मंत्री स्व अहमद हसन का भांजा है जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। शव मिलने की सूचना आग की तरह फैली और देखते ही देखते लोगों का मजमा लग गया। स्थानीय युवा आतिफ अंसारी, अजवर जमाल समेत लोगों ने शव को बाहर निकाला।सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर परिजनों की मांग पर शव उन्हें सौंप दिया गया जिसे बाद में दफना कर सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments