Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 21 सूत्रीय मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 21 सूत्रीय मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन

अयोध्या। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर जिले के विभिन्न हिस्सों में चलाए गए जन अभियान के समापन पर आज जिला मुख्यालय तहसील सदर पर 21 सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता राम तीर्थ पाठक तथा संचालन जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी ने किया। जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि केंद्र और प्रदेश की सरकार जनता के सवालों को हल कर पाने में पूरी तरह से विफल हो गई है। मंहगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, देश में लगातार बढ़ते संकट ने सरकार के विकास के दावे की हवा निकाल दी है। एक तरफ किसान बढ़ते कृषि लागत से तबाह होता जा रहा है दूसरी तरफ जीएसटी के आतंक और व्यापारियों के दुकानों पर चलते बुल्डोजर भाजपा सरकार की असल चरित्र को उजागर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments