Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पुण्यतिथि पर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को भारतीय किसान यूनियन ने किया...

पुण्यतिथि पर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को भारतीय किसान यूनियन ने किया याद

0
67

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा सदर तहसील स्थित तिकोनिया पार्क में चौधरी स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की 12 वीं पुण्यतिथि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माला पहनाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहे के नारे लगाए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन टिकट की जिला अध्यक्ष सुमन पांडे व संचालन मीडिया प्रभारी डॉक्टर राम जन्म वर्मा ने किया। स्वर्गीय टिकैत की जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा ने बताया चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ईमानदारी और त्याग के रास्ते को आगे बढ़ाने के लिए आज हम सभी ने एक संकल्प लिया है। स्वर्गीय टिकैत द्वारा बनाए गए संगठन को मजबूत करेंगे अन्याय के खिलाफ आंदोलन करेंगे उस इमानदारी और त्याग को बरकरार रखेंगे और शरीर का एक-एक बूंद खून चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी ने 80 परसेंट किसानों के लिए बहाया है वैसे हमारे कार्यकर्ता और पदाधिकारी अन्याय के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here