Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस को अयोध्या में बड़ा झटका, जिला उपाध्यक्ष मो0 शरीफ समेत कई...

कांग्रेस को अयोध्या में बड़ा झटका, जिला उपाध्यक्ष मो0 शरीफ समेत कई पदाधिकारियों का इस्तीफा


अयोध्या। पिछले कई चुनाव में लगातार कमजोर होती कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ समेत कई पार्टी पदाधिकारियों ने पद व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले जिला कमेटी से नाराज है। उनका कहना है कि जिले में कांग्रेस दिशाविहीन हो गयी है।


नंद कुमार सोनकर

मोहम्मद शरीफ

मोहम्मद अहमद टीटू

इस्तीफा देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ, जिला सचिव मोहम्मद अहमद टीटू, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग नंद कुमार जिला सचिव कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जफर हसन बब्लू, अग्रसेन वार्ड से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं श्रीमती शबीना बानो, इमरान अहमद, महानगर कांग्रेस कमेटी के महात्मा गांधी वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद, अग्रसेन वार्ड अध्यक्ष मुन्ने बाबू खान ने पार्टी के पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निश्चित रूप से सर्वधर्म समभाव,एकता,प्यार और देश को समृद्धि की ओर ले जाने के लिए कटिबद्ध पार्टी है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी , प्रियंका गांधी हर कठिन से कठिन मोर्चे पर डट कर पूरी ताकत से सामना करते चले आ रहे हैं लेकिन अयोध्या कांग्रेस के पदाधिकारी दिशा विहीन हो गए है। कर्मठ, ईमानदार, संघर्ष करने वाले नेताओं को पद एवं सम्मान नहीं मिलता। पार्टी से गद्दारी करने वाले एवं चाटुकारिता करने वालों को सम्मान एवं पद मिलता है ।
जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ ने शहर युवा कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष, शहर युवक कांग्रेस मीडिया प्रभारी,शहर कांग्रेस कमेटी महासचिव,शहर कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता महानगर कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जिला,कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सहित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का निर्वाह कर चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments