Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचुनाव परिणाम के बाद स्थिति तनाव पूर्ण, सपा विधायक पर मुकदमा दर्ज

चुनाव परिणाम के बाद स्थिति तनाव पूर्ण, सपा विधायक पर मुकदमा दर्ज

अम्बेडकरनगर। भाजपा प्रत्याशी के घर के सामने सपा समर्थकों ने जामकर जारेबाजी की,पथराव की बात भी सामने आ रही है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इल्तिफ़ातगंज बाजार पुलिस द्वारा बंद करवा दिया गया है। उधर भाजपा प्रत्याशी रेनू कशौधन की शिकायत पर पुलिस ने सपा विधायक लालजी वर्मा समेत 25 नामजद और लगभग 1000 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इल्तिफ़ातगंज नगर पंचायत क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी समा परवीन निर्वाचित हुईं है। उधर सपा समर्थकों ने जुलूस की तैयारी कर रखी थी, जिसकी अनुमति प्रशासन द्वारा नही थी। पुलिस बल तैनात थी ,लेकिन सपा समर्थको द्वारा भाजपा प्रत्याशी के घर के सामने अचानक नारे बाजी शुरू कर दी गई, विरोध किया गया तो पथराव भी हुआ। वहीं स्थानीय पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया। इस घटना के बाद भाजपा और सपा समर्थक आमने सामने नजर आए। भाजपाइयों ने उपद्रवियों को गिरफ्तार करने की मांग किया। संतोष जनक गिरफ्तारी न होने से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए सार्थक प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments