Sunday, September 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशत प्रतिशत रहा आईसीएसई बोर्ड द्वारा संचालित एचसीजे एकेडमी का परीक्षा परिणाम

शत प्रतिशत रहा आईसीएसई बोर्ड द्वारा संचालित एचसीजे एकेडमी का परीक्षा परिणाम

अयोध्या। जनौरा बाईपास स्थित एचसीजे एकेडमी मे आईसीएसई बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालय का हाईस्कूल व इंटरमीडियट परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा। जिसमे हाई स्कूल की छात्रा अग्रश्री ने 89 प्रतिशत तथा इंटरमीडियट में उन्नती श्रीवास्तव ने 94 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक चन्द्र प्रकाश जैन ने छात्र-छात्राओं का मुह मीठा कराकर उनका उत्साह वर्धन किया तथा उनको उज्जवल भविष्य की कामना की।
हाई स्कूल की छात्रा अग्रश्री का सॉफ्टवेयर इंजीनियर औऱ इंटरमीडिएट की छात्रा उन्नति श्रीवास्तव का आईएएस बनने का सपना है। यह जानकारी विद्यालय की प्रधानाचार्य आकांक्षा सिंह व प्रबंधक निर्देशिका डॉक्टर शिक्षा जैन द्वारा दिया गया।विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अशोक तिवारी ने उत्तीर्ण हुए सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान छात्र छात्राओं ने अध्यापक और माता-पिता को श्रेय दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments