Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर निगम अयोध्या में मेयर पद के प्रत्याशियों में किसको मिले कितने...

नगर निगम अयोध्या में मेयर पद के प्रत्याशियों में किसको मिले कितने वोट

अयोध्या। राजकीय इंटर कालेज में नगर निगम अयोध्या के महापौर के चुनाव हेतु मतगणना के प्रथम चरण से ही भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बड़ी बढ़त बना ली। जिसमें अंत तक उनकी बढ़त कायम रही व भाजपा ने इस चुनाव में 35625 मतों से जीत दर्ज की। समाजवादी पार्टी के डा आशीष पाण्डेय दीपू दूसरे स्थान पर रहे।
चुनाव में 159227 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसमें भाजपा के महंत गिरीश पति त्रिपाठी को 77494 मत, सपा के डा आशीष पाण्डेय दीपू को 41856 मत, आप के कुलभूषण को 4016, कांग्रेस की प्रमिला राजपूत को 4084, बसपा के राममूर्ति को 12852, एआईएमआईएम के रेहान को 15107, अनीता को 1426, अर्चना तिवारी को 686, प्रियकीर्ति को 783 व नोटा को 923 मत मिले।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments