Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामतगणना को लेकर भाजपा ने अभिकर्ता को दिए दिशा निर्देश

मतगणना को लेकर भाजपा ने अभिकर्ता को दिए दिशा निर्देश

अयोध्या। भाजपा कार्यालय पर मतगणना को लेकर चर्चा हुई। नगर निगम संयोजक कमलेश श्रीवास्तव ने महापौर व पार्षद अभिकर्ताओं से फोन पर सम्पर्क करके उन्हें मतगणना को लेकर विभिन्न विषयों के बारें में जानकारी दी। वहीं मतगणना को लेकर इससे पहले कार्यशाला आयोजित हो चुकी है।
नगर निगम चुनाव संयोजक कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि महापौर व पार्षद के अभिकर्ता को मतगणना की जानकारी पहले से दी गयी थी। सभी को मतगणना स्थल समय से पहुंचने के लिए कहा गया है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रिन्यवयन की वजह से जनता में उत्साह का माहौल है। भाजपा इस चुनाव में बड़ी विजय की ओर बढ़ रही है। इस अवसर पर महापौर के इलेक्शन एजेन्ट कृष्ण मुरारी सिंह, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, ओम प्रकाश सिंह दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, रणधीर सिंह डब्लू, दिव्य प्रकाश तिवारी, सुनील तिवारी शास्त्री उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments