Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअयोध्या समाचार पर लगी खबर ''बिजली विभाग को है किसी बड़ी दुर्घटना...

अयोध्या समाचार पर लगी खबर ”बिजली विभाग को है किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार का हुआ असर”

जैतपुर,अंबेडकर नगर। जलालपुर तहसील के ब्लॉक भियॉव अंतर्गत ग्रामसभा गोपरी चॉदपुर के तिघरा बाजार में विगत दो माह से बिजली का दो पोल क्षतिग्रस्त हो गया था, तिघरा बाजार वासियों एव ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद भी बिजली विभाग आंखें मूंद कर किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा था। बिजली विभाग की इस उदासीनता के कारण बाजारवासी एव ग्रामीण काफी दहशत में थे, कि कभी भी कोई गंभीर घटना हो सकती है। ग्रामीणों की इस गंम्भीर समस्या को अयोध्या समाचार ने प्रमुखता से खबर चलाई जिससे बिजली विभाग के जिम्मेदारों की नींद खुल गई और 24 घंटे के अंदर दोनों क्षतिग्रस्त पोल को बदल कर नया पोल बिजली विभाग के द्वारा लगा दिया गया है, जिससे बाजार वासियों एव ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बाजार वासियों ने अयोध्या समाचार को सहृदय धन्यवाद दिया और जटिल समस्या से निजात दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया। बाजार वासियों में रामअवतार,सुरेश सैनी,संतोष कुमार गौड़,सुभाष गुप्ता,मास्टर जोखन गौड़,डॉ. वीरेंद्र यादव, हीरा सेठ,ढूनमुन गुप्ता,रुदल,मुस्तफाखान,नंदकिशोर,बंन्दू गौड और राजेश यादव भंडारी आदि दर्जनों लोगों ने अयोध्या समाचार का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments