Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का हुआ अनावरण

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का हुआ अनावरण

0
173

आलापुर अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत  राजेसुलतानपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण और कार्यालय का उद्घाटन हुआ । बसुधा सिंह की धरती पर पहली बार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण,एवं कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जानकी मंदिर के महंत रामदास महाराज ने की  , तथा संचालन राजेंद्र प्रसाद गोंड ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अशोक उपाध्याय क्षेत्र कुटुंब प्रबोधन प्रमुख पूर्व उत्तर प्रदेश क्षेत्र आर एस एस तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद वर्तमान विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक सेवा नयास दीनदयाल पुरम राजेसुलतानपुर के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रताप चंद ने तमाम लोगों का अभिवादन करते हुए स्वागत किया। इस मौके पर तमाम लोगों को अंग वस्त्र वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित रहे लोग, जिला प्रचारक शैलेंद्र प्रचारक, दिनेश सिंह।राघव तिवारी, पूनम राय, आदित्य सिंह, हरि ओम। गुलाब सिंह गोविंद जी। श्रीकांत कनौजिया जिला पंचायत सदस्य। रमेश सिंह। विजय प्रताप। अब्दुल खान। प्रमोद कुमार गोंड, निमिष गोंड भवर नाथ विश्वकर्मा। कालिका दुबे कशणभगवान मिश्रा सतीशसिह,, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, दुर्ग विजय सिंह सन्नी हेमंत आदि लोग मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here