Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा कार्यालय में बने कंट्रोल रुम से पार्टी लगातार कर रही थी...

भाजपा कार्यालय में बने कंट्रोल रुम से पार्टी लगातार कर रही थी नगर निगम चुनाव की मानीटरिंग

अयोध्या। भाजपा कार्यालय में अयोध्या नगर निगम चुनाव को लेकर कैम्प कार्यालय बनाया गया था। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह व सुनील तिवारी शास्त्री द्वारा पूरे चुनाव की मानीटरिंग की जा रही थी। वहीं नगर निगम चुनाव के संयोजक कमलेश श्रीवास्तव के द्वारा पूरे नगर निगम क्षेत्र में भ्रमण करके चुनाव के बारें में कार्यकर्ताओं से वार्ता की जा रही थी।
अपने कैम्प कार्यालय में सांसद लल्लू सिंह के द्वारा नगर निगम व अन्य निकाय चुनाव को लेकर लगातार स्थानीय कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया जा रहा था। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी के द्वारा लगातार चुनाव की समीक्षा की जा रही थी। नगर निगम चुनाव संयोजक कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक बूथ पर प्रत्याशियों को रोकने तथा कुछ बूथों पर विवाद का मामला सामने आया। यह मामले पुलिस से सम्बंधित होने के कारण अधिकारियों से वार्ता करके उनका निस्तारण किया गया।
भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रुप में तीन दर्जन से ज्यादा मामले आये। जिसमें ईवीएम खराब, विपक्षी दलों के प्रत्याशियों से विवाद समेत कई अन्य मामले भी शामिल थे। इन सभी मामलों को लेकर कंट्रोल रुप से लगातार कार्यकर्ताओं से सम्पर्क स्थापित किया जाता रहा। मामले में सम्बंधित अधिकारी से वार्ता करके उसका निराकरण भी किया गया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments