Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखेत की रखवाली कर रहे किसान के ऊपर युवक ने किया प्राण...

खेत की रखवाली कर रहे किसान के ऊपर युवक ने किया प्राण घातक हमला

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। सब्जियों की रखवाली कर रहे किसान के ऊपर धारदार हथियार से किए गए प्राण घातक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल को नगपुर अस्पताल ले गए जहां से  गंभीर स्थिति हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना बीते बुधवार रात्रि को कोतवाली के नवा नगर पेठिया गांव में  हुई थी। पुलिस ने गांव निवासी युवक मोहम्मद अब्बास के विरुद्ध प्राण घातक हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार शाम को गांव निवासी मोहम्मद अब्बास बकरी चरा रहा था।उसकी बकरी गांव निवासी राम उजागिर मौर्य के खेत में पहुंच गई तथा सब्जियों को खा लिया।  खेत की रखवाली करने पहुंचे किसान राम उजागिर और मोहम्मद अब्बास के बीच बाद विवाद शुरू हो गया।ग्रामीणों और जानवरों को चरा रहे लोगो के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया। पुनः शाम को  मोहम्मद अब्बास ने  हाथ में  चाकू लेकर राम उजागिर को खोजने लगा। पता चला कि राम उजागिर खेत में सब्जियों की रखवाली कर रहा है। मोहम्मद अब्बास खेत में पहुंच गया और सो रहे किसान पर हत्या की नियत से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हल्ला गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने मोहम्मद अब्बास को चाकू के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल किसान को नगपुर ले गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर दशा मे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस ने पीड़ित परिजनो की तहरीर पर युवक मोहम्मद अब्बास के विरुद्ध प्राण घातक हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments