Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलापता युवक का मिला शव, जॉच में जुटी पुलिस

लापता युवक का मिला शव, जॉच में जुटी पुलिस

जलालपुर अम्बेडकरनगर। एक दिन पूर्व घर से गायब युवक का खून से लथपथ शव पडोसी थाना क्षेत्र में पाया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पहचान का प्रयास कराते हुए मृत युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। युवक का फोटो वायरल होते ही उस की पहचान जैतपुर थाना के विजय कुमार उर्फ शैलेन्द्र निवासी आशापार थाना जैतपुर के रूप में हुई। मृतक की पत्नी शशि पांडेय ने पति के गुमशुदगी की तहरीर दी थी।  जानकारी के अनुसार मृतक विजय कुमार सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों मे गायब हो गया था। परिजनों द्वारा खोजबीन का प्रयास किया गया परन्तु कहीं पता नहीं चला। गायब युवक की पत्नी ने थाना जैतपुर में गुमशुदगी की तहरीर भी दिया कि इसी बीच मंगलवार की रात गायब युवक का शव थाना कटका के चकिया गांव के समीप झाड़ियों में खून से लथपथ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। जनचर्चा है कि गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। एसओ जैतपुर गुड्डू जोशी ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलागा कि मौत कैसे हुई है और तहरीर मिलने पर आवश्यक  कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments