Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरफोटो एडिट कर किया वायरल, विरोध करने पर की पिटाई मुकदमा दर्ज

फोटो एडिट कर किया वायरल, विरोध करने पर की पिटाई मुकदमा दर्ज

जलालपुर अम्बेडकरनगर। बेटी की फोटो एडिट कर के मोबाइल पर वायरल करने का विरोध करने पर दबंगो ने पीड़ित के घर मे घुस कर लाठी डंडो से  पिटाई करने के मामले में जलालपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली जलालपुर के बसिया गांव निवासी चनरमा पत्नी उमेश ने शिकायत की है कि उसके गांव का लड़का सूरज उसकी पुत्री की फोटो एडिट कर के सोसल मीडिया पर वायरल कर रहा था जिस की शिकायत जब सूरज के घर वालो से की गई तो विपक्षी सूरज पुत्र फेकू,गंगाराम उस के घर मे घुस आये और लाठी डंडो से उस की पुत्री व पुत्र को मारने पीटने लगे जिससे उसके बच्चों को गम्भीर चोट आई। मामले में जलालपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध घर मे घुस कर मारने पीटने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments