Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुराचार के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

दुराचार के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

बसखारी अंबेडकर नगर। दुराचार के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामला बसखारी थाना क्षेत्र की निवासिनी दलित युवती से ही गांव के ही एक युवक द्वारा डरा धमकाकर कई महीनों से दुष्कर्म करने से संबंधित है। मिली जानकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र की निवासिनी दलित युवती से गांव के ही युवक शंकर यादव पुत्र राम चेत यादव द्वारा लगातार कई महीनों से डरा धमकाकर शारीरिक शोषण किया जा रहा था। आरोप है कि आरोपी की बहन ने अश्लील वीडियो बनाकर गांव के ही एक युवती के मोबाइल पर भेज कर पीड़िता पर छींटाकशी भी कर रही थी। जिससे तंग आकर पीड़िता ने बसखारी थाने पर बीते 25 अप्रैल को आरोपी के खिलाफ दुराचार, दलित उत्पीड़न तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करवाया था। मामले में पीड़िता का मेडिकल व बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस ने मंगलवार की सुबह आरोपी को हंसवर मोड़ से कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments