Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमामूली विवाद को लेकर हुए मारपीट में पांच लोग घायल

मामूली विवाद को लेकर हुए मारपीट में पांच लोग घायल

बसखारी अम्बेडकर नगर। मामूली विवाद को लेकर हुए मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। मामला जमीनी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कमर हुसैन तथा नईम अख्तर के बीच वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि उसी मामले को लेकर बीते सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे नईम अख्तर पुत्र लियाकत हुसैन अपने पुत्रों तथा परिवार के अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर कमर हुसैन पुत्र नजर हुसैन की मकान पर आकर धावा बोल दिया।जिसमें जान बचाने के लिए कमर हुसैन पुत्र नजर हुसैन अपने घर में भागा कि नईम अख्तर पुत्र लियाकत हुसैन,इतरत,मसरूर पुत्रगण लियाकत हुसैन, नीलम पुत्री नईम अख्तर आदि घर में घुसकर मारपीट करने लगे।जिसमें कमर हुसैन तथा गुलफाम एवं आफरीन को चोटे आई। जिस पर भुक्तभोगी कमर हुसैन बसखारी थाने पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थना पत्र के आधार पर उपरोक्त चार नामजद एवं एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बसखारी थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments