Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर हो गयी है स्थापित : महंत...

अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर हो गयी है स्थापित : महंत गिरीश पति त्रिपाठी

अयोध्या। नगर निगम के अशोक सिंहल वार्ड में जनसम्पर्क करते हुए भाजपा महापौर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है। यहां निवेश की सम्भावनाओं को इससे सम्बल मिला है। कई निवेशकों की पसंद अयोध्या बनती जा रही है। आने वाले समय में अयोध्या देश के प्रमुख व्यापारिक केन्द्रों में एक होगी।
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश गुण्डो, माफियाओं पर कड़ी कारवाई की गयी है। जिसका परिणाम है कि यहां का परिवेश भयमुक्त हो गया है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है। अयोध्या के विकास के लिए सरकार ने हजारों करोड़ की परियोजनाएं दी है। अयोध्या की महिमा व गरिमा के अनुसार इसका विकास करना व जनअपेक्षाओं को पूरा करना प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर पार्षद प्रत्याशी अंकित त्रिपाठी तथा पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगो की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments