Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा नेता ने कहा कि इस बार भी बनेगी भाजपा की ट्रिपल...

भाजपा नेता ने कहा कि इस बार भी बनेगी भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार

अयोध्या। चुनाव में पार्टी के प्रचार के दौरान भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि केंद्र में पहला इंजन प्रदेश का दूसरा इंजन और अब तीसरे इंजन की सरकार बन गई थी। इस बार भी हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार रहेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए अभय सिंह ने कहा कि जिन्होंने अराजकता को खत्म किया और माफियाओं को धूल ने मिटाने का काम किया है। अब रात में लोग खुले मन से घूम रहा है यह सब मुख्यमंत्री की देन है। मुख्यमंत्री जी पूरे प्रदेश को अपने परिवार की तरह मानते हैं। यह बहुत बड़ा विषय है।
उन्होंने कहा कि 25 से 26 करोड़ की आबादी का उत्तर प्रदेश है।जिसमे मुख्यमंत्री जी एक एक दिन में 5 सभाएं करते हैं। अयोध्या की बात करे तो मुख्यमंत्री जी ने 32 हजार करोड़ की सौगात दीं। अयोध्या में मंदिर निर्माण के साथ विकास कार्य तेजी से चल रहा है।वहीं भाजपा में अन्य पार्टियों से शामिल हो रहा लोगो को लेकर अभय सिंह ने कहा कि अगर सभी पार्टी में आ रहे हैं तो उनका सभी का पार्टी मे स्वागत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments