Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर लागू किया गया है यातायात डायवर्जन

मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर लागू किया गया है यातायात डायवर्जन

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाली जनसभा को लेकर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है यातायात डायवर्जन के अनुसार देवकाली वाईपास से कामर्शियल वाहन पुर्णतया प्रतिबन्धित रहेंगे। मनुचा तिराहा से चार पहिया तीन पहिया वाहन रीडगंज की तरफ डायवर्ड किया जायेगा। अग्रसेन चौराहा से मकबरा तिराहा की तरफ चार पहिया तीन पहिया व ई-रिक्शा वाहन प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। पोस्ट आफिस चौराहा से पुष्पराज चौराहा की तरफ चार पहिया तीन पहिया व ई-रिक्शा वाहन प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। पुलिस लाइन तिराहा से पुष्पराज चौराहा की तरफ चार पहिया तीन पहिया वाहन व ई-रिक्शा प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। पुष्पराज चौराहा से जीआईसी की तरफ सभी वाहन प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। खिडकी अली बेग तिराहा से जीआईसी की तरफ सभी वाहन प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।कसाबाडा तिराहा से जीआईसी की तरफ सभी वाहन प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। रिकाबगंज चौराहा से जीआईसी की तरफ चार पहिया, तीन पहिया व ई-रिक्शा वाहन प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments