Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या ने जीती बालक व बालिका प्रतियोगिता

अयोध्या ने जीती बालक व बालिका प्रतियोगिता

अयोध्या। मकबरा स्थित स्पोर्टस स्टेडियम में चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। 66वीं विद्यालय बालक, बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे व उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

मुख्य अतिथि ने क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को टॉफी देकर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में अयोध्या ने बालक और बालिका दोनों वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 15 नवम्बर से प्रारम्भ हुई थी। विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय ने बताया कि खेल में हार जीत लगी रहती है। इसलिए खिलाड़ियों को भी आशीर्वाद और हारे हुए खिलाड़ियों को भी आशीर्वाद है कि अगली बार जाएं और यहां से जीत कर जाएं। इस कार्यक्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता बीसीसीआई ज्ञानेंद्र पाण्डेय, संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद कुमार पाण्डेय, अयोध्या मंडल जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments