Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबीएसए द्वारा मिल्कीपुर के निरीक्षण में शिक्षक मिले नदारद, मांगा स्पष्टीकरण

बीएसए द्वारा मिल्कीपुर के निरीक्षण में शिक्षक मिले नदारद, मांगा स्पष्टीकरण

मिल्कीपुर, अयोध्या। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने मिल्कीपुर विकासखंड के कई परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई तरह की खामियां मिलने पर शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। अचानक हुए निरीक्षण से स्कूलों में खलबली मची रही। शिक्षक एक दूसरे को फोन करके बीएसए कहां है इसकी लोकेशन लेते रहे।


 


बीएसए ने निपुण भारत लक्ष्य के अंर्तगत स्कूली बच्चों से उनकी निपुणता की जांच की। साथ ही स्कूली बच्चों के शैक्षिक स्तर को भी परखा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय तेंधा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिधौना, प्राथमिक विद्यालय बसापुर, प्राथमिक विद्यालय सिधौना का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद प्राथमिक विद्यालय पूरब गांव पहुंचे। जहां पर पहुंचते ही कक्ष में पहुंचकर शिवा, रीतांश, अनूप, आदर्श से गणित के सवाल लगाने को कहा। छात्रों द्वारा सही सवाल लगाने पर बीएसए खुश नजर आए और छात्रों से पहाड़ा भी सुने थे। तभी इंचार्ज प्रधानाध्यापक आलोक सिंह का मोबाइल बजने लगा। बीएसए ने उनका मोबाइल ले लिया और आने वाले काल को रिसीव कर रहे थे। तो उनसे अध्यापकों द्वारा यही पूछा जा रहा था कि बीएसए साहब किस ओर निकले हैं, कई अध्यापकों ने तो बीएसए के फोन उठाने पर ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने की बात कही। तो किसी ने अपने आप को बीएसए द्वारा कार्यालय बुलाए जाने की बात कही। जिस पर बीएसए नाराज हो गए।
प्राथमिक विद्यालय गोयड़ी, पूरब गांव कंपोजिट विद्यालय गोकुला के निरीक्षण में सब कुछ सही मिला। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि पठन पाठन में थोड़ा और सुधार करो। फिलहाल छात्रों की संख्या देख संतुष्ट दिखे। बीएसए संतोष कुमार राय ने जो अध्यापक विद्यालय में समय से उपस्थित नहीं थे उनका वेतन रोक हुए स्पष्टीकरण मांगा है। गोकुला, गोयड़ी व गोकुला विद्यालय के अध्यापकों को 5 मई शाम 4ः00 बजे तक सभी रजिस्टरों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने को निर्देशित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments