Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअमित मोटर्स के शोरूम पर न्यू बोलेरो मैक्स पिकअप रेंज को समारोह...

अमित मोटर्स के शोरूम पर न्यू बोलेरो मैक्स पिकअप रेंज को समारोह पूर्वक किया गया लांच

अंबेडकर नगर। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी ऑल न्यू बोलेरो मैक्स पिकअप रेंज को अमित मोटर्स अकबरपुर के शोरूम पर मैनेजिंग डायरेक्टर संजय घई के विशेष आग्रह पर पधारे मुख्य अतिथि बीडी मिश्रा एआरटीओ के द्वारा तीन मई को बहुत से ग्राहकों व फाइनेंस के कई कर्मचारियों के साथ समारोहपूर्वक लांच किया।

इस अवसर पर अमित मोटर्स के सीईओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस पिकअप को ग्राहकों और ऑपरेटरों को एक कम कीमत पर जबरदस्त फीचर और परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है। यह हल्की अधिक कॉम्पैक्ट, वर्सेटाइल, ऑल न्यू बोलेरो मैक्स पिकअप लोड क्षमता, ईंधन क्षमता, सुरक्षा और ड्राइविंग अनुभव के लिए नए बेंच मार्क तय करती है।

नई बोलेरो मैक्स पिकअप न्यूनतम 24999/- के डाउन पेमेंट पर बुक की जा सकती है।

लांच के मौके पर कंपनी के सीईओ अमित कुमार सिंह, जीएम सेल्स दिलीप सिंह, सेल्स मैनेजर सौरभ सिंह, ब्रांच मैनेजर आनंद सिंह महिंद्रा, फाइनेंस के कर्मचारी हेरंब दुबे, चोला फाइनेंस के अखिलेश सिंह, एचडीबी फाइनेंस के सत्य प्रकाश मिश्रा, के साथ साथ बहुत से गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments