Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजेट्रोफा का बीज खाने से 10 बच्चे बीमार

जेट्रोफा का बीज खाने से 10 बच्चे बीमार


अयोध्या। जेट्रोफा का बीज खाने से 10 बच्चे बीमार हो गये। जिन्हें मण्डलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना थाना तारुन के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गयासपुर की है। सभी बच्चें खतरे से बाहर बताये जा रहे है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सुमित, शाहनी, शिवांग, सत्यम, शिवम, सौरभ, विकास, देवेन्द्र व मोहिनी से जेट्रोफा का फल खा लिया था। जिससे उन्हें उल्टी व जी मचलाने की शिकायत होने लगे। जिन्हें मण्डलीय चिकित्सालय ले आया गया। जहां डाक्टरों ने उनका उपचार किया।


क्या है जेट्रोफा : जेट्रोफा को रजनजोत कहते है। यह छोटे आकार व चौड़ी पत्तियों वाला झाड़ीनुमा वृद्वा है। इसकी खेती जैविक इर्धन, औषधि, जैविक खाद, भूमि सुधार के लिए होता है। यह बायोडीजल का श्रोत भी है। इस पौधे के सभी भाग जहरीले होते है। लेकिन इसके बीज में रिसिन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए इसको खाने के बाद उल्टी, दस्त, पेटदर्द जैसी समस्याएं हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments